बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के बाद रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के बाद रिक्शा पलटा, बुजुर्ग महिला की दबकर मौत

बदायूं। बेटी को देखने ई-रिक्शा से जा रहे बुजुर्ग दंपती हादसे का शिकार हो गए। ई रिक्शा पलटने से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ। 

बिसौली तहसील के गांव संग्रामपुर निवासी करीब 75 वर्षीय कल्लू व उनकी पत्नी 70 वर्षीय हाजरा की एक बेटी की शादी गूलर गांव में हुई है। बताया जाता है कि बेटी की तबीयत खराब चल रही है, जिसे देखने के लिए कल्लू और हाजरा सोमवार को ई-रिक्शा से जा रहे थे। उनके साथ रेहाना, चांदनी व सगीरा भी रिक्शा पर सवार थीं। 

लक्ष्मीपुर गांव पहुंचने पर कब्रिस्तान के सामने ई-रिक्शा और एक बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गया और सभी उसके नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला लेकिन तब तक हाजरा की मौत हो चुकी थी। अन्य लोगों के काफी चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto