भाजपा ने मनाया 45वां स्थापना दिवस, लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक भी की
SAB KI BAAT
Apr 06 2024
1550
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कार्यकर्ता बीजेपी को ताकत देते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र के प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था आज वो सपना साकार हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी विचार रखे। लोकसभा प्रभारी व एमएलसी महाराज सिंह, कुशाग्र सागर, दयासिंधु शंखधार, दीपमाला गोयल, हरिओम पाराशरी, मनोज कृष्ण गुप्ता, राजेश्वर पटेल, शिशुपाल शाक्य, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
--------------
लोकसभा चुनाव, विकसित भारत बनाने के संकल्प का चुनावः संतोष
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लोकसभा चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रम योजनापूर्वक प्रभावी ढंग से संपन्न हों। पार्टी के आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, अन्नदाता सम्मेलन, बाइक रैली, टिफिन बैठक व डोर-टू-डोर कैंपेन आदि प्रस्तावित हैं। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ इन अभियानों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचे और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी को जिताकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT