मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया गया जोर

मदर एथीना स्कूल में ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन इम्युनिटी बढ़ाने पर दिया गया जोर

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में चल रही ऑनलाइन योग कार्यशाला के सातवें दिन विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के महत्त्वपूर्ण उपाय सिखाए गए। 

इस सत्र के दौरान योग प्रशिक्षिका निधि सक्सेना ने बताया कि दैनिक जीवन में प्राणायाम और विशिष्ट योगासनों को शामिल करके हम अपने इम्युनिटी सिस्टम को प्राकृतिक रूप से बेहतर कर सकते हैं। कार्यशाला में कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया, जो श्वसन प्रणाली कोमजबूत बनाने और शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में सहायक हैं। इसके साथ ही इम्युनिटी को दुरूस्त रखने के लिए ध्यान और संतुलित आहार के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला गया।  

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के समय में जब हमें विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तब हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना बेहद जरूरी है। योग और प्राणायाम केवल शारीरिक व्यायाम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आंतरिक शक्ति और इम्युनिटी को बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। अतएव इसकी जानकारी हमारे विद्यार्थियों को होना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto