बदायूं में हादसाः ट्रैक्टरों की रेस और सड़क पर फैली मक्का ने ले ली छह महिलाओं की जान

बदायूं में हादसाः ट्रैक्टरों की रेस और सड़क पर फैली मक्का ने ले ली छह महिलाओं की जान

ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, सड़क पर बिखर गई लाशें, मंजर देखकर कांप उठे लोग

शादी का शगुन देने जा रहा था परिवार, दूल्हे की मां, बहन समेत छह महिलाओं की मौत

सबकी बात न्यूज

बदायूं। दो ट्रैक्टरों की रेस के कारण बदायूं में छह महिलाओं की जान चली गई। सड़क किनारे फैली मक्का ने कोढ़ में खाज का काम किया और वाहनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में एक ही परिवार की छह महिलाओं की मौत हो गई। ये महिलाएं शादी का शगुन लेकर जा रही थीं। हादसे में मरने वालों में दूल्हा बनने वाले युवक की मां और बहन भी शामिल हैं। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। 

हादसा बरेली-मथुरा रोड पर उझानी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कासगंज से मक्का भरकर दो ट्रैक्टर ट्रॉली उझानी मंडी आए थे। यहां मक्का उतारकर वे कासगंज की तरफ जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टरों के चालक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रेस लगाने लगे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रैक्टर सामने

से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ गया। टक्कर लगते ही रिक्शा में बैठे लोग इधर उधर छिटककर जा गिरे। कई महिलाएं ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों के मांस के लोथड़े तक सड़क पर बिखर गए तो एक का तो आधा शरीर ही कुचल गया। 

----------

29 जून की रखी थी शादी की तारीख, अब घर में मातम

बदायूं। क्षेत्र के मुरावन नगला निवासी डालचंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच की शादी हो चुकी है। उनके सबसे छोटे बेटे कुंवरपाल की शादी की तारीख 29 जून तय की गई थी। डालचंद्र की पत्नी राजकुमारी का मायका गठौना गांव में है। ऐसे में वह भात मांगने अपने गांव जा रही थीं। इन लोगों ने गांव के ही एक युवक का ई-रिक्शा बुक किया था। हादसे में 50 वर्षीय राजकुमारी समेत उनकी 30 साल की बेटी नारायनी, गंगाश्री, रेवती, सरला और प्रेमावती की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा पर चालक समेत नौ लोग सवार थे, जिनमें तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। 

--------

निर्माण के चलते सिंगल लेन चल रहा हाईवे

बदायूं। बदायूं-बरेली हाईवे को फोर लेन किया जा रहा है। इसके चलते यह हाईवे सिंगल लेन में चल रहा है। ऐसे में सड़क किनारे पड़ी मक्का ने कोढ़ में खाज का काम किया और हादसा हो गया। हादसे के बाद दोनों ट्रैक्टरों के चालक भाग गए। हालांकि बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। 

--------

हादसे पर पड़े रह गए ढोलक और मजीरे

बदायूं। हादसे के बाद वहां का मंजर भयावह था तो वहीं पड़े ढोलक और मजीरे इस बात की गवाही दे रहे थे कि घर से कितना हंसी खुशी के माहौल में ये महिलाएं निकली थीं। शगुन लेकर जाते वक्त उन्हें इस बात का आभास तक नहीं था कि घर की हंसी खुशी छिनने वाली है। 

--------

सांसद आदित्य यादव ने जताया शोक

बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिवार वालों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने घायलों के भी अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto