पालिका ने शुरू कराई मालगोदाम रोड की मरम्मत, पालिकाध्यक्ष बोलीं- 'सब सड़कें होंगी गड्ढामुक्त'

पालिका ने शुरू कराई मालगोदाम रोड की मरम्मत, पालिकाध्यक्ष बोलीं- 'सब सड़कें होंगी गड्ढामुक्त'

पत्थर पर सीमेंट आदि डालकर होगी मरम्मत, कई सड़कों पर सजावटी पोल भी लगेंगे

सबकी बात न्यूज

चंदौसी (संभल)। नगर की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसकी शुरुआत बेहद जर्जर हालत में आ चुकी मालगोदाम रोड से होगी। इस रोड पर पत्थर, सीमेंट आदि की सहायता से गड्ढा मुक्त बनाने का काम किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय का कहना है कि नगर की जनता की परेशानी उनकी परेशानी है और इसके लिए लगातार कदम उठाए जाते रहेंगे। 

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मालगोदाम रोड समेत गोशाला रोड, संभल गेट, खुर्जा गेट आदि जगहों की सड़कों को पहल गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। चूंकि सोमवार को शहर में भव्य गणेश रथयात्रा निकाली जाएगी, इसलिए यह काम तीव्रता से कराया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे सभी वार्डो। में भी काम कराए जाने हैं। मालगोदाम रोड की मरम्मत फिलहाल अस्थायी है लेकिन बाद में यहां हॉटमिक्स रोड बनवाई जाएगी। उससे पहले दूसरी साइड का नाला निर्माण भी कराया जाएगा ताकि रोड जल्दी खराब न हो। उन्होंने बताया कि नगर को सुंदर बनाने के लिए गोशाला रोड समेत कई जगहों पर सजावटी पोल भी लगवाए जाएंगे। उनका पूरा प्रयास है कि चंदौसी को चांद सी नगरी बनाना सार्थक हो सके। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto