कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल संग संवाद एवं ‘मेरी मातृभाषा मेरा गौरव’ नारा लेखन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में हिंदी दिवस के पावन पर्व को हिंदी सप्ताह के रूप में अत्यंत उत्साह, गरिमा और साहित्यिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शनिवारा को चतुर्थ दिवस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात कवयित्री, प्रखर वक्ता एवं साहित्यकार डॉ. सोनरूपा विशाल का विशेष साक्षात्कार रहा। साक्षात्कार के दौरान डॉ. सोनरूपा विशाल ने युवा वर्ग से सीधा संवाद करते हुए हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि हमारी आत्मा की आवाज़ और सांस्कृतिक विरासत है। युवा पीढ़ी को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी भाषाई पहचान पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में चिंतन करने और रचनात्मक लेखन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरी मातृभाषा मेरा गौरव’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की
गई। विद्यार्थियों ने अपनी मौलिकता और कलात्मकता का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक भावपूर्ण नारों की रचना की।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि मातृभाषा हमारी विचार प्रक्रिया की नींव है। हिंदी दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी भाषाई जड़ों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। आज के तकनीक-प्रधान युग में जब हमारे बच्चे वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, तब यह और भी आवश्यक हो जाता है कि वे अपनी मातृभाषा पर स्वाभिमान महसूस करें। जब विचार अपनी भाषा में पकते हैं, तभी मौलिकता का जन्म होता है। मदर एथीना स्कूल सदैव अपने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
591
-
जिला
235
Recent Comment
-
by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT
अत्यंत दुखद
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद