दो पत्नियों की रार...दूसरी मायके से नहीं आई तो फंसाने के लिए अपने ही बेटे का करा दिया अपहरण

दो पत्नियों की रार...दूसरी मायके से नहीं आई तो फंसाने के लिए अपने ही बेटे का करा दिया अपहरण

मनमुटाव के बाद मायके चली गई थी दूसरी बीबी, बुलाने की जिद कर रहा था पति

नहीं आई तो दोस्त की मदद से दिया बेटे के अपहरण की साजिश को अंजाम

सबकी बात न्यूज

रामपुर। दो पत्नियों की रार में दूसरी पत्नी विवाद के बाद अपने मायके चली गई। पति ने उसे बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आई। पति ने मायके से लौटने का दबाव बनाने के लिए अपने ही बेटे के अपहरण की साजिश रच डाली। पुलिस ने इसका राजफाश करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला बिलासपुर का है। यहां रहने वाले विकास कुमार की दो शादिया हुई हैं। दोनों पत्नियां साथ ही रहती हैं। बताया जाता है कि दोनों में अक्सर विवाद रहता है, जिसके बाद दूसरी पत्नी पिछले महीने बिना बताए कहीं चली गई थी। विकास के पहली पत्नी से दो बेटे जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा व दो बेटियां हैं। दूसरी पत्नी के लापता होने के बाद विकास ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई लेकिन बाद में पता चला कि वह अपने मायके चली गई थी। विकास ने उससे लौटने को कहा लेकिन वह लौटकर नहीं आई। उसे वापस लाने तथा ससुराल वालों को फंसाने के लिए विकास ने एक साजिश का ताना बाना बुना। इसमें अपने दोस्त शंभू को शामिल किया और उससे अपने दूसरी पत्नी के बेटे साढे़ तीन साल के कार्तिक का अपहरण करवा दिया। इसके बाद छह सितंबर को पुलिस में तहरीर देकर कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे का अपहरण करके ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो विकास की गतिविधियां ही संदिग्ध नजर आईं। पता चला कि शंभू ही कार्तिक को उठाकर उत्तराखंड ले गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने विकास से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्तिक को भी उत्तराखंड से बरामद का शंभू को भी दबोच लिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto