1 टेंपो, 10 सवारी, ओवरटेक किया तो डंपर में घुसा...6 की मौत, 4 घायल
SAB KI BAAT
Sep 06 2026
1600
चार लोगों की मौके पर हुई मौत, दो ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा, चार घायलों में एक बदायूं का
आगरा-मुरादाबाद रोड पर गांव बमनेटा के पास हुआ हादसा
सबकी बात न्यूज
सम्भल। आगरा-मुरादाबाद रोड पर बमनेटा गांव के पास एक टेंपो सामने से आ रहे बजरी लदे डंपर में घुस गया। टेंपों को बचाने के चक्कर में डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपों सवार दो मासूमों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। टेंपों में क्षमता से अधिक दस लोग सवार थे। इनमें चार लोग घायल हैं।
चंदौसी के मोहल्ला हनुमानगढ़ी में तरुण कुमार का परिवार रहता है। कुछ दिन पहले तरुण के पिता का गांव मऊ कठेर में निधन हो गया था। तरुण की पत्नी भावना अपने आठ साल के बेटे ध्रुव और तीन माह की बेटी आराध्या के साथ गांव आई थी। रविवार को सभी लोग टेंपो से चंदौसी लौट रहे थे। उनके साथ भावना का भाई पुनीत और
भाभी रोहिणी समेत चचेरा भाई प्रशांत भी था। इनके अलावा बहजोई के रूवैद, रामपाल समेत कुल 10 लोग टेंपो में सवार थे। टेंपो सौदान सिंह चला रहा था। बताते हैं कि टेंपो जब गांव बमनेटा के करीब पहुंचा तो एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे बजरी भरे डंपर से भिड़ गया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि टेपों के परखच्चे उड़ गए। अनियंत्रित होकर ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया। हादसे में ध्रुव, आराध्या, रामपाल, रोहिणी, रूवैद और सौदान सिंह की मौत हो गई। इनमें चार लोगों ने मौके पर जबकि दो ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा। इसके अलावा पुनीत और भावना समेत रजपुरा निवासी बिट्टू और बनियाठेर निवासी ब्रजकिशोर घायल हो गए। पुनीत बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के रहने वाले हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
993
-
बदायूं समाचार
655
-
गतिविधियां
586
-
जिला
230
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter