स्कूल में हुआ सलाद मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सितंबर से आयोजित ‘पोषण सप्ताह’ के अंतर्गत ‘सलाद मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने बिना आग के खाना पकाने की कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक सलाद तैयार किए। ताजी सब्जियों, फलों और अंकुरित अनाज के
बेहतरीन संयोजन से तैयार किए गए सलाद न केवल दिखने में आकर्षक थे, बल्कि स्वाद और पोषण से भी भरपूर थे। बच्चों ने अपनी कलात्मकता का परिचय देते हुए सलाद को खूबसूरत आकृतियों जैसे- उल्लू, मोर, बगीचे एवं विभिन्न प्रेरणादायक संदेशों के साथ सजाया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रयास और कलात्मकता की सराहना करते हुए बताया कि आज के समय में बच्चों को जंक फूड से दूर रखकर स्वस्थ खान-पान की ओर प्रेरित करना बेहद आवश्यक है। ‘सलाद मेकिंग प्रतियोगिता’ का मुख्य उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारना नहीं, बल्कि उन्हें आहार में ताजी सब्जियों और फलों के महत्त्व से अवगत कराना भी है। जब बच्चे स्वयं अपने हाथों से पौष्टिक व्यंजन बनाते हैं, तो वे स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। हमारे विद्यालय का प्रयास हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य की नींव रखना है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
992
-
बदायूं समाचार
655
-
गतिविधियां
581
-
जिला
225
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter