पंचकुला में 100 फुट ऊंचा रावण, 75 फुट कुंभकर्ण और 65 फुट मेघनाद के पुतलों का होगा दहन
परेड ग्राउंड, सेक्टर-पांच में होगा आयोजन, आकाश में राम-रावण युद्ध का विशेष मंचन
ऊंट-घोड़ों से सुसज्जित विशाल शोभायात्रा और कृष्ण लीला रहेंगी मुख्य आकर्षण
पंचकुला (हरियाणा)। श्री रामलीला युवा मंच, पंचकुला द्वारा आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर को परेड ग्राउंड, सेक्टर-पांच, पंचकुला में आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम के रूप में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 100 फुट ऊंचे रावण, 75 फुट ऊंचे कुंभकर्ण और 65 फुट ऊंचे मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन प्रमुख आकर्षण रहेगा। महोत्सव की विशेषता आकाश में राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन, ऊंटों और घोड़ों से सुसज्जित विशाल धार्मिक झांकी एवं शोभायात्रा तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
धर्मपाल शर्मा ने बताया कि राम-रावण युद्ध का विशेष मंचन इस आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य और धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। श्याम लाल बंसल ने पंचकुला के निवासियों से परिवार सहित महोत्सव में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल भी उपस्थित रहे। उन्होंने जनसहयोग, सामाजिक एकता और सामूहिक प्रयासों को आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। महोत्सव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी, तरुण भंडारी और बंटू कटारिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे होगा। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक विशेष कृष्ण लीला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1004
-
बदायूं समाचार
660
-
गतिविधियां
601
-
जिला
244
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT