वीडियोः चंदौसी में जमकर हो रही शराब की ओवररेटिंग, नहीं सुन रहा विभाग

वीडियोः चंदौसी में जमकर हो रही शराब की ओवररेटिंग, नहीं सुन रहा विभाग

ओवररेट शराब बेचने का वीडियो भी हो रहा वायरल, आबकारी विभाग बैठा खामोश

सबकी बात न्यूज 

चंदौसी (संभल)। चंदौसी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग का खुला खेल चल रहा है लेकिन आबकारी विभाग चुप्पी साधे बैठा है। इससे विभाग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ओवररेट बीयर खरीदने वाले एक युवक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। ओवररेटिंग का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

(वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें) -

https://youtube.com/shorts/EvUz2cbHq9U?feature=share

चंदौसी में देशी और अंग्रेजी समेत बीयर की करीब 60-70 दुकानें हैं। लोगों का कहना है कि हर दुकान पर 10 रुपये ओवररेटिंग की जा रही है। रात में तो यह रेट और भी ज्यादा हो जाता है। एक युवक द्वारा मुरादाबाद गेट से बीयर खरीदने की वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें उसे 130 रुपये की बीयर 140 रुपये की दी जा रही है। इसमें युवक इसका विरोध करता नजर आ रहा है लेकिन सेल्समैन उसकी सुनने को तैयार नहीं है। युवक ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की है। शिकायत का नंबर 92620500046576 दिया गया है। अब सवाल ये है कि विभागीय अधिकारियों तक ये शिकायतें नहीं पहुंच रही या जानकर अनसुनी की जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto