मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मिल्क चिलिंग फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने किया मिल्क चिलिंग फैक्ट्री का शैक्षिक भ्रमण

कक्षा-5 के विद्यार्थियों ने जाना खाद्य प्रसंस्करण, स्वच्छता और गुणवत्ता का महत्व

सबकी बात न्यूज

बदायूं। व्यावहारिक ज्ञान और अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल के कक्षा पांच के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के तहत सालारपुर में स्थित बालाजी मिल्क चिलिंग फैक्ट्री का दौरा कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण, पाश्चुराइजेशन, चिलिंग प्रक्रिया, गुणवत्ता जांच और आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों को बहुत करीब से देखा। 

फैक्ट्री के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को समझाया कि किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्र किए गए दूध को बैक्टीरिया से मुक्त कर और सही तापमान पर ठंडा करके सुरक्षित रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की बारीकियों, स्वच्छता के मानकों और स्वचालित मशीनों के संचालन के बारे में प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने बर्फ जमने की प्रक्रिया को भी देखा। विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक रहा। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि किताबी ज्ञान तभी पूर्ण होता है जब उसे व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जाए। मदर एथीना स्कूल का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि हम अपने विद्यार्थियों को केवल कक्षाओं तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक दुनिया की प्रक्रियाओं से परिचित कराएं। मिल्क चिलिंग फैक्ट्री के इस शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को खाद्य प्रसंस्करण, वैज्ञानिक सिद्धांतों के व्यावहारिक उपयोग और उद्योग में स्वच्छता व गुणवत्ता प्रबंधन की महत्ता को समझने का अवसर मिला है। हम भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक भ्रमणों का आयोजन जारी रखेंगे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto
  • user by Rahul

    इन लोगो में अति मचा रखा है हर गांव में

    quoto
  • user by Anonymous

    Very good

    quoto