उघैती (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सत्यभान ने एसडीएम बिसौली को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पत्र के अनुसार ग्राम करनपुर में गाटा संख्या 988, रकबा 0.506 भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने भूमि से कब्जा हटाने के लिए कहा तो आरोपितों द्वारा गाली-गलौज की गई। उसने आरोपितों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना से उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। सत्यभान ने एसडीएम से शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा भूमि को कथित कब्जे से मुक्त कराकर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT