गांधी और शास्त्री जयंती पर पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ध्वज फहराया
प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, नगर पालिका में धूमधाम के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र मिले।
सबकी बात न्यूज
बदायूं। नगर पालिका परिषद में धूमधाम के साथ गांधी जयंती का पर्व मनाया गया। पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पूर्व मंत्री और पालिकाध्यक्ष ने महासफाई अभियान में सहयोग करने वाले मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई नायकों, सफाई मित्रों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यालयों तथा वार्डों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पव पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष के माध्यम से देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ा तथा देशवासियों में आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि शहर को आदर्श नगर बनाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किये। इस मौके पर सभासद अनवार खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, दीपक सक्सेना, पंकज शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक लवी, राजेन्द्र सिंह, लिपिक सचिन सक्सेना, नवेद इकबाल गनी, विनोद सोनकर, मनोज सोनकर, महेश बाबू, जहांगीर, गजेन्द्र शाक्य, इमरान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवेद इकबाल गनी ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT