आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में किया गया नियुक्त
सबकी बात न्यूज
बदायूं। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से शफ़ी अहमद को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त कर तुरंत पंजाब में रिपोर्ट करने और अपनी चुनावी जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु के ईमेल के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। पत्र में कहा गया है कि यह एक बेहद अहम असाइनमेंट है और शफ़ी अहमद को पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस और स्थानीय संगठन के साथ तालमेल बिठाकर पार्टी के चुनावी अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, शफ़ी अहमद को युवा कांग्रेस की सचिव नवनीत कौर से संपर्क करने और उनके साथ संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
595
-
जिला
239
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT