नेकपुर में 18.67 लाख के सड़क-नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया उद्घाटन

नेकपुर में 18.67 लाख के सड़क-नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने किया उद्घाटन

वार्ड नंबर तीन की दो गलियों में पूरे हुए सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य, लोगों को आवागमन और जल निकासी की मिलेगी सुविधा

फात्मा रजा बोलीं- बिना भेदभाव सभी वार्डों में जरूरत के अनुसार कराए जा रहे विकास कार्य

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका  की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला नेकपुर में करीब 18 लाख 67 हजार रुपये की लागत से कराए गए दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन के साथ जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

नगर पालिका के अनुसार नेकपुर में सोना लेडीज से ढाक वाली ज्यारत तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर करीब नौ लाख चार हजार रुपये की लागत आई है। वहीं इसी वार्ड में नेत्रपाल सिंह यादव के मकान से डॉ. मंगू सिंह यादव के मकान होते हुए संजीव शर्मा की दुकान तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर करीब नौ लाख 67 हजार रुपये खर्च हुए हैं। दोनों कार्यों की कुल लागत करीब 18 लाख 67 हजार रुपये है।

उद्घाटन के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो। जिन क्षेत्रों में सड़क और जल निकासी की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर कार्य कराए जा रहे हैं।

फात्मा रजा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जाए और निर्धारित मानकों के अनुसार ही कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके सभासद भूदेवी चंदेल, मुकेश साहू, रवि, नवैद, श्यामपाल, मनोज चंदेल, राजवीर यादव, नेत्रपाल यादव, वृजपाल यादव, संजीव यादव, आयुषमान यादव, हलकार यादव,  अकरम, जेपी यादव, वीरेश पाल, रविन्द्र, पप्पू यादव, राम प्रकाश, लाइक सिंह, मुन्ना लाल, अनेक पाल, कृपाल सिंह, राजेन्द्र  समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto