एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में मनाया गया विश्व ओजोन दिवस

पोस्टर व वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

सबकी बात न्यूज

​बदायूं। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (HPIHE) में बुधवार को को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

​कार्यक्रम के दौरान ओजोन परत को बचाने के संदेश के साथ एक भव्य पोस्टर मेकिंग और वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत कैंपस में पौधारोपण किया गया। इस दौरान HPIHE की प्रधानाचार्या डॉ. रतिका चावला, HPIP के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, डॉ. हसीन, कार्यक्रम के संचालक अमित सिंह व साइमा इस्लाम एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने ​क्रिएटिव पोस्टर्स बनाकर रंगों और कैनवास के माध्यम से ओजोन परत के क्षरण, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण नियंत्रण जैसे गंभीर विषयों को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया। ​वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, एयर प्यूरीफायर, जियोथर्मल एनर्जी पावर प्लांट, ओजोन शील्ड, औद्योगिक प्रदूषण के प्रभाव और प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली जैसे इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत कर जलवायु संरक्षण का संदेश दिया।

संस्थान के प्रबंध निदेशक रजत पटेल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए 'ओजोन बचाओ, जीवन बचाओ' और 'पृथ्वी को सुरक्षित बनाओ' का संदेश दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. रतिका चावला, अरुण कुमार और डॉ. हसीन (चीफ प्रॉक्टर) शामिल रहे। जजों ने सभी प्रतिभागियों के मॉडल व पोस्टर की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संस्थान द्वारा विजेताओं की घोषणा जल्द ही की जाएगी।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto