एचपी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में चार स्वर्ण समेत 15 पदकों पर जमाया कब्जा

एचपी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में चार स्वर्ण समेत 15 पदकों पर जमाया कब्जा

अलीदा फातिमा, संजना यादव, शम्स तबरेज और शिवांश पटेल ने हासिल किया स्वर्ण पदक

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं 40 वीं सब-जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में एचपी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बदायूं के विभिन्न विद्यालयों से कुल 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें एचपी इंटरनेशनल स्कूल के 15 खिलाड़ी शामिल रहे। 

विद्यालय के खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए कुल 15 पदक हासिल किए। इनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक शामिल रहे। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अलीदा फातिमा, संजना यादव, शम्स तबरेज और शिवांश पटेल शामिल रहे। रजत पदक सौम्या, मोहम्मद हनूद अंसारी और अनंत शर्मा ने हासिल किया। इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वालों में सान्वी सिंह, अनुश्री शर्मा, आराध्या मौर्य, संस्कृति, आयुष साहू, दक्ष गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता और मुदित शामिल रहे।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कोच सरदार अजय पाल सिंह एवं शिक्षक पवन पाल के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। 15 पदक हासिल करना विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों की मेहनत का भी परिणाम है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आने वाले समय में भी विद्यालय और बदायूं का नाम रोशन करेंगे। 

निदेशिका सेजल पटेल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ताइक्वांडो के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, अनुशासन और खेल भावना विकसित होती है। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने जिस लगन के साथ प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।

प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच, शिक्षक एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 पदक हासिल करना हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को दर्शाता है। विद्यालय परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है। हम विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करते रहेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    गुड

    quoto
  • user by AJ KHAN ~ CYBER CRIME UNIT

    अत्यंत दुखद

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto