बदायूं के डॉ. राधेलाल बौद्ध को मिला नोबेल सम्मान

बदायूं के डॉ. राधेलाल बौद्ध को मिला नोबेल सम्मान

दिल्ली में आयोजित समारोह में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने सम्मान से नवाजा

पूर्व में भी मिल चुका है भारत रत्न गौरव सम्मान, लोगों ने दी बधाई

सबकी बात न्यूज

बदायूं। दिल्ली प्रगति मैदान के पास स्थित नेशनल साइंस सेंटर के आडिटोरियम में विगत 19 सितंबर को विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में शांति तथा प्राचीन इतिहास एवं बुद्धिस्ट स्टडी के साथ ही सामाजिक कार्य करने पर आयोग ने बदायूं निवासी डॉ. राधेलाल बौद्ध को आयोग की

ओर से शांति के क्षेत्र में नोबेल सम्मान प्रदान किया गया। इससे पूर्व में भी इसी आयोग द्वारा उन्हें भारत रत्न गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया जा चुका है। सम्मान प्राप्त कर लौटे डॉ. राधेलाल बौद्ध ने बताया कि सेमिनार में देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह में उन्हें विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने अपनी तरफ से शांति के क्षेत्र में नोबेल सम्मान प्रदान किया। उनके लिए यह बेहद ही गौरवशाली क्षण है। इसके पूर्व भी इसी आयोग द्वारा उन्हें डाक्ट्रेट की मानद उपाधि भी दी थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto