डॉ. शैलेश पाठक ने हेलमेट वितरित कर लोगों को किया जागरूक

डॉ. शैलेश पाठक ने हेलमेट वितरित कर लोगों को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा महाअभियान का किया शुभारंभ, बदायूं को दुर्घटनामुक्त बनाने का दिया संदेश

बिल्सी मार्ग पर लगा जागरूकता शिविर, ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस प्रशासन की रही मौजूदगी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिल्सी मार्ग पर मंगलवार को आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से सड़क सुरक्षा महाअभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर डॉ. शैलेश पाठक ने संस्था की ओर से उपलब्ध कराए गए हेलमेट लोगों को वितरित किए और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यातायात नियमों का पालन करके और हेलमेट का नियमित इस्तेमाल करके अनेक अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बदायूं को सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त बनाने के लिए सभी से जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा, नासिर सहित यातायात पुलिस एवं पुलिस प्रशासन के अन्य कर्मियों की मौजूदगी रही। पुलिसकर्मियों ने भी लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट के महत्व और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का आयोजन आरटीएम सोसायटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की डायरेक्टर निदा खान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संस्था की टीम से डॉ. लुबना रहमान, मुशीर अली, अजहरुद्दीन, अबीर खान, जुगनू, गुड्डा पहलवान, अंश पटेल एवं जीशान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto