मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस की धूमः ‘एथीना बिजमार्ट 2026’ के लिए बच्चों ने अनूठे अंदाज में किया स्टॉल्स का प्रचार

मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस की धूमः ‘एथीना बिजमार्ट 2026’ के लिए बच्चों ने अनूठे अंदाज में किया स्टॉल्स का प्रचार

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य आकर्षण रविवार 15 नवंबर को लगने वाले ‘एथीना बिजमार्ट 2026’ की पूर्व तैयारी के रूप में विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने स्टॉल्स का प्रचार-प्रसार रहा। 

रचनात्मकता और उत्साह से भरपूर प्रचार प्रतियोगिता बाल मेले में लगने वाले विभिन्न स्टॉल्स जैसे- खान-पान, खेल और हस्तशिल्प के प्रति बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपने स्टॉल्स को आकर्षक बनाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए अनोखे स्लोगंस, पोस्टर्स और कलात्मक तरीकों से अपने स्टॉल्स का प्रचार किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के भविष्य-आप सभी बच्चों-की असीम संभावनाओं को सेलिब्रेट करने का दिन है। रविवार को आयोजित होने जा रहा ‘बिजमार्ट- 2026’ केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह बच्चों में उद्यमिता, टीम वर्क, प्रबंधन  और आपसी सहयोग की भावना को विकसित करने का एक व्यावहारिक मंच है। आज बच्चों ने जिस उत्साह और रचनात्मकता के साथ अपने स्टॉल्स का प्रचार किया है, वह यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य की हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं सभी विजयी बच्चों को ढेरों बधाइयां देती हूँ और सभी अभिभावकों व शिक्षकों का आभार व्यक्त करती हूँ जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो रहा है। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बाल मेले में आकर इसको यादगार बनाएं और बच्चों की इस कलात्मक यात्रा के साक्षी बनें। सभी का इस एथीना बिजमार्ट 2026 में हृदय से स्वागत है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto