सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामवीर सिंह के निधन पर सांसद धर्मेंद्र ने जताया शोक

सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामवीर सिंह के निधन पर सांसद धर्मेंद्र ने जताया शोक

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य तथा आजमगढ़ के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बदायूं के वरिष्ठ समाजवादी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रहे रामवीर सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि रामवीर सिंह ने अपना पूरा जीवन बिसौली की जनता तथा पार्टी की सेवा में लगा दिया। हर संघर्ष के समय में वह एक चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े रहे तथा जीवन पर्यंत समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे। उनके निधन की सूचना से वह स्तब्ध हैं। उनके गोलोकवासी होने से पार्टी को भारी क्षति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto