उत्तरकांड प्रतियोगिता में एएम वर्ल्ड स्कूल की दीक्षा और कनक सैनी रहीं प्रथम

उत्तरकांड प्रतियोगिता में एएम वर्ल्ड स्कूल की दीक्षा और कनक सैनी रहीं प्रथम

एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

सबकी बात न्यूज

चंदौसी (संभल)। श्री नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में गत माह संपन्न हुई उत्तरकांड ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण रविववार को पंजाबी कॉलोनी स्थित एएम वर्ल्ड किड्ज स्कूल में किया गया। दोनों ही वर्गों में एएम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। 

अतिथियों द्वारा मां शारदे एवं भगवान श्री राम के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समिति की प्रगति आख्या एवं प्रतियोगिता की भूमिका प्रबंधक हरीश कठेरिया द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य वक्ता एवं कथाव्यास रमेश अधीर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन किया गया तथा उत्तरकांड की महत्ता बताई गई। 

परीक्षा परिणाम में कुल बीस सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग (कक्षा चार से आठ) में एएम वर्ल्ड स्कूल की दीक्षा सैनी ने प्रथम, आदित्य सैनी ने द्वितीय तथा आरिकेत  चित्रांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । द्वितीय वर्ग (कक्षा नौ से 12) में एएम वर्ल्ड स्कूल की कनक सैनी प्रथम, मधुरिमा त्रिपाठी द्वितीय तथा सुमित पाल तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में सात-सात सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल, बोतल, सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा के साथ रामनाम लेखन की पुस्तिका, पैन, पर्स व माला आदि प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण अध्यक्ष कृष्णगोपाल मंगल, मुख्य अतिथि अलका मंगल, विशिष्ट अतिथि हरिशंकर अग्रवाल, अभय गोयल, रमेश अधीर, दृगपालसिंह, बृजगोपाल गुप्ता आदि ने किया। इसी बीच राधा कृष्ण के स्वरूप में दो नन्हे मुन्नों ने नृत्य करके सबका मन मोह लिया। इस मौके पर परीक्षा के दौरान सहयोग करने वाले कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक, परीक्षक एवं व्यवस्थापक आदि का भी सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार गोयल, वंदना शर्मा, डॉ. डीके अग्निहोत्री, विपिन गुप्ता, केजी. गुप्ता, डॉ. आशीष यादव, विनय कुमार, अभिजीत सिंह, मधुकर शंखधार, रश्मि मदान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयशंकर दुबे तथा हरीश कठेरिया ने किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto