तीन साल में भी नहीं सीख पाए हिंदी टाइपिंग...लिपिक से बना दिए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

तीन साल में भी नहीं सीख पाए हिंदी टाइपिंग...लिपिक से बना दिए गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे रेहान, तीन बार दिया गया अवसर

सबकी बात न्यूज

बरेली। मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ लिपिक के पद पर भर्ती हुए एक व्यक्ति को तीन साल में तीन बार हिंदी टाइपिंग की परीक्षा पास करने का मौका दिया गया, लेकिन वह तीन साल में भी टाइपिंग नहीं सीख पाए। नतीजतन डीएम ने उन्हें चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त कर दिया।

मामला बरेली की मीरगंज तहसील का है। यहां रेहान खान की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में पांच जुलाई 2021 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर हुई थी। इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें हिंदी टाइपिंग की परीक्षा पास करनी थी। उनकी पहली परीक्षा 25 सितंबर 2023 को हुई, लेकिन वह पास नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें 21 जून 2024 को एक बार फिर परीक्षा देने का अवसर दिया गया, लेकिन इस बार भी वह फेल हो गए। तीसरा और अंतिम मौका उन्हें विगत आठ सितंबर-2026 को मिला लेकिन इस बार भी वह पास नहीं हो सके। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को आदेश जारी कर रेहान खान को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ अन्य लोग भी मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुए हैं और उन्हें भी हिंदी टाइपिंग की परीक्षा पास करनी है। इनमे कुछ दो बार फेल हो चुके हैं। रेहान को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाये जाने पर उनमें चिंता फैल गई है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto
  • user by Anonymous

    गुड

    quoto