उत्साह या अज्ञानता! प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके फोटो के साथ ये क्या कर बैठे भाजपा कार्यकर्ता...प्यार या 'चित्रहार'
SAB KI BAAT
Sep 17 2026
1590
जन्मदिन पर मना रहे थे कार्यक्रम, केक काटने के साथ चढ़ा दिया मोदी के फोटो पर हार
सबकी बात न्यूज़
बदायूं। इस उत्साह कहें या फिर अज्ञानता की पराकाष्ठा कि आज मोदी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके चित्र पर ही हार चढ़ा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल केक काटा बल्कि मोदी के फोटो पर
फूलों का हार चढ़कर एक दूसरे को मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे डालीं। कार्यकर्ता ये भी भूल गए कि भारतीय संस्कृति में किसी के फोटो पर हार कब डाला जाता है।
इसके बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ये फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। किसी ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया तो किसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की अज्ञानता करार दिया। फिलहाल जो फोटो वायरल हो रहा है वह बिसौली बिधानसभा के करनपुर मंडल का बताया जा रहा है, हालांकि सबकी बात न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
-
by Anonymous
गुड
SAB KI BAAT