जनता की सेवा में लगी है प्रदेश और केंद्र की सरकारः राजेश यादव

जनता की सेवा में लगी है प्रदेश और केंद्र की सरकारः राजेश यादव

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सहसवान नगर क्षेत्र और इस्लामनगर नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर राजेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन मोदी-योगी सरकार राजनीतिक स्वार्थ की भावना से परे होकर कर भारतीय जनमानस की सेवा भावना का संकल्प लेकरनिरंतर देश और प्रदेश में विकास के नए-नए कीर्तिमान के आयाम स्थापित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का एक ही संकल्प और एक ही काम है कि वह भारत को विश्व गुरु और विकसित राष्ट्र बनाना चाहती है। इसकी संकल्पना शीघ्र पूरी होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम भारत और अपने प्रदेश के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत करें और राष्ट्र के निर्माण में अपने सहयोग की आहुति दें। इस अवसर पर पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto
  • user by Anonymous

    Sahi baat

    quoto
  • user by अनिमेश मौर्य

    पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।

    quoto