गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम
सबकी बात न्यूज
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका चयनिका सारस्वत एवं प्रधानाचार्या पवित्रा यादव द्वारा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निर्देशित एक विशेष नाटक प्रस्तुत किया जिसके माध्यम से पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे नूपुर द्वारा विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के संबंध में विशिष्ट जानकारी भीप्रदान की गई। प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सोलो व ग्रुप डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, वहीं कक्षा चार और कक्ष पांच के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर महान विभूतियों के संदेशों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से, ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत विद्यालय के ईको क्लब द्वारा विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
निदेशिका चयनिका सारस्वत ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के आदर्श और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी हम सभी के जीवन में समान रूप से प्रासंगिक हैं। हमारे विद्यार्थियों को इन महान विभूतियों के सिद्धांतों को केवल स्मरण ही नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए; सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
595
-
जिला
239
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT