बारिश में ढह गया कच्चा मकान, बेसहारा हुआ परिवार

बारिश में ढह गया कच्चा मकान, बेसहारा हुआ परिवार

पन्नी डालकर गुजारा करने को मजबूर, बिसौली के परवेज नगर का है मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। लगातार हो रही बारिश के कारण बिसौली तहसील के गांव परवेज नगर में एक कच्चा मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई मौके पर मौजूद नहीं था। घर ढह जाने के बाद पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। 

गांव परवेज नगर में मलखान सिंह का मकान है। उनके परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद मलखान का मकान ढह गया। काफी सामान भी मलबे के नीचे दब गया। इसके बाद अब पूरा परिवार छोटे-छोटे बच्चों के 

(देखें वीडियो)

साथ पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। रात में बगैर बिजली के परिवार के लोग यहां असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सारा सामान भी खुला पड़ा है। बताया जाता है कि पीड़ितों ने कई बार आवास की मांग की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। परिवार ने मुख्यमंत्री से उन्हें योजना के तहत आवास दिलाने की मांग की है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिमेश मौर्य

    पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।

    quoto
  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto