अभी तो पाला भी नहीं बदला बदायूं के इस विधायक ने...फिर भी होने लगा विरोध

अभी तो पाला भी नहीं बदला बदायूं के इस विधायक ने...फिर भी होने लगा विरोध

बिसौली विधानसभा क्षेत्र की सपा की मासिक बैठक में दे डाली कार्यकर्ताओं ने चेतावनी

बोले- जरूरत हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिलेंगे, धरना प्रदर्शन करेंगे

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिसौली के विधायक कुशाग्र सागर के पाला बदलकर जाने की अभी तो केवल खबरों में ही है, लेकिन इससे पहले ही सपा में उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे। बिसौली में हुई विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक में कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने यहां तक चेतावनी दे डाली कि यदि जरूरत पड़ी तो इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मिला जाएगा, लेकिन पार्टी विरोधी ऐसे व्यक्ति को सपा में शामिल नहीं होने देंगे। 

सोमवार को आयोजित सपा की बैठक हंगामेदार रही। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के  समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने की खबरों को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा शासन में यादव मुसलमान तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार, ज़ुल्म ज्यादती एवं एससीएसटीएक्ट के मुकदमों की चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवाज में आवाज मिलाते हुए हर संघर्ष को तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर धरना प्रदर्शन को जाना पड़ा तो भी पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा को लेकर जाएंगे। सभी वक्ताओं तथा कार्यकर्ताओं में कुशाग्र के पार्टी ज्वाइन की अफवाह पर बहुत तीखा आक्रोश दिखाई दिया। वक्ताओं ने पूर्व विधायक पर जुल्म ज्यादती, पार्टी कार्यकर्ताओं पर एससी एसटी एक्ट के मुकदमे लगवाने, भाजपा सरकार में बुलडोजर से साइकिल को कुचलने का प्रदर्शन, एसआईआर में अपने प्रतिनिधि से यादव, मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने आदि का आरोप लगाया।  

-------

हर हाल में बिसौली से जीतेगा सपा विधायकः सतीश प्रेमी

बदायूं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सपा नेता सतीश प्रेमी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता तथा अपने शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास रखने की बात कहते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता बहुत मजबूत है। वह हर हाल में बिसौली विधानसभा क्षेत्र से अपना विधायक जिताएगा और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, अमित मथुरिया, डा. आस मोहम्मद, जयपाल सिंह यादव, कल्यान सिंह यादव, काजी शाहनवाज खान, जुगल, भूपेंद्र दिवाकर, भारत सिंह यादव, जुगल किशोर गुप्ता, विमल यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अल्तमत हुसैन ने किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto