उझानी से बदायूं जाते समय पड़ता है मेडिकल कॉलेज, पर मंत्री जी को दुर्दशा नहीं दिखतीः आदित्य यादव

उझानी से बदायूं जाते समय पड़ता है मेडिकल कॉलेज, पर मंत्री जी को दुर्दशा नहीं दिखतीः आदित्य यादव


पीडीए महापंचायत में उमड़ी लोधी समाज की भीड़, आदित्य यादव ने 2027 में सपा सरकार बनाने का किया दावा

सबकी बात न्यूज 

बदायूं। कुंवरगांव में मढ़िया भांसी रोड स्थित शिव मंदिर के पास रविवार को पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में लोधी समाज के साथ ही पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग सहित अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव रहे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि महापंचायत में लोधी समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं और उन्होंने अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा की जीत का भरोसा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बदायूं की अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीए महापंचायत का उद्देश्य समाज को जोड़ना है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को सामने लाने और सपा की सरकार बनने पर उन्हें दूर कर लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


सांसद ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा पर निशाना साधते हुए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उझानी से बदायूं जाते समय मेडिकल कॉलेज रास्ते में पड़ता है, लेकिन उसकी दुर्दशा कभी मंत्री जी को दिखाई नहीं देती। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी डबल इंजन की सरकार चल रही है, जिसमें उनके अनुसार वोट चोरी और चंदा चोरी हो रही है। उन्होंने पूरे प्रदेश में 13 करोड़ वोट काटे जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का भाजपा सरकार केवल नाम बदलने का काम कर रही है। कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।

इस मौके पर महापंचायत के आयोजक लक्ष्मण प्रसाद लोधी, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह लोधी, पूर्व विधायक आरके शर्मा, जिला अध्यक्ष आशीष यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अतुल पटेल, मोहतशाम सिद्दीकी, हरीश शंखधार, डॉ. जीराज यादव आदि मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto