कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए निर्देश
सबकी बात न्यूज
बरेली। बरेली में पराक्रमी योद्धा एवं कुशल प्रशासक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्व जाट महासभा (बरेली) के जिला मीडिया प्रभारी, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट तरुण चहल द्वारा इस संबंध में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा गया था। क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, युवाओं एवं इतिहास प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री शनिवार को को जिलाधिकारी, बरेली को आधिकारिक पत्र जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आयोजकों ने बताया कि महाराजा सूरजमल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान रखता है। वे अपनी रणनीतिक सूझबूझ, सैन्य नेतृत्व, भरतपुर के प्रसिद्ध अभेद्य लोहागढ़ दुर्ग की स्थापत्य कला तथा प्रजाहित व सुशासन के लिए विश्वविख्यात रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से आने वाली युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, साहस, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा मिलती है।
कैबिनेट मंत्री द्वारा डीएम को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र में वर्णित सभी तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें, साथ ही, जनपद में उपलब्ध उपयुक्त सरकारी भूमि अथवा विधिसम्मत सार्वजनिक स्थल की उपलब्धता, भूमि संबंधी नियमों, स्थानीय निकायों की अनुमति और अन्य वैधानिक औपचारिकताओं का परीक्षण करते हुए महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित किए जाने की संभावनाओं पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाए जाने और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू होने से बरेली के नागरिकों, किसानों तथा इतिहास प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
-
by Anonymous
Sahi baat
-
by अनिमेश मौर्य
पत्रकार महोदय, साफ ही लिख देते की दातागंज का मामला है। हमने तो सुना था की सबकी बात वाले धाकड़ लोग हैं। किसी नेता से नहीं डरते।
SAB KI BAAT