जनता अब बदलाव के मूड में और बदलाव के नायक अखिलेशः धर्मेंद्र यादव

जनता अब बदलाव के मूड में और बदलाव के नायक अखिलेशः धर्मेंद्र यादव

बदायूं में आयोजित पीडीए सम्मलेन में बोले आजमगढ़ सांसद, कहा- 2027 में एतिहासिक जीत दर्ज करेगी सपा

बोले- पूरी तरह भाजपा की गोद में बैठ चुका है चुनाव आयोग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बदायूं में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता, मुख्य सचेतक, लोक लेखा समिति के सदस्य तथा आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तानाशाही रवैया अपनाने का सीधा आरोप लगाया। ​सपा सांसद ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग पूरी तरह भाजपा की गोद में बैठ चुका है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

​बदायूं में आयोजित पीडीए पंचायत में शामिल होने पहुंचे सांसद ने भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई राजनीतिक हमले बोले। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस बदलाव के नायक अखिलेश यादव हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लोकतंत्र का दमन किया जा रहा है, आंदोलन करने वालों और पत्रकारों तक को जेल भेजा जा रहा है। ​सपा सांसद ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भाजपा को बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया और 2027 में जनता प्रदेश में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

अयोध्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर चढ़ावे और चंदे में धांधली की गई, जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चाहें तो अयोध्या से सपा नेता पवन पांडे के खिलाफ चुनाव लड़कर देख लें। ​विपक्ष के साझा प्रदर्शन पर श्रेय लेने के सवाल को खारिज करते हुए सांसद ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे विपक्ष का सामूहिक प्रयास है।  


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto