'जादू जानता है तो नोटो की बारिश करके दिखा'...नहीं बरसा पैसा तो डंडे बरसाए

'जादू जानता है तो नोटो की बारिश करके दिखा'...नहीं बरसा पैसा तो डंडे बरसाए

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में जादू दिखाने आया था उत्तराखंड का जादूगर

सबकी बात न्यूज

मुरादाबाद। जादू का खेल दिखाने गांव में आया जादूगर जब नोटों की बारिश नहीं कर पाया तो उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। आरोप है कि उसका बैग भी छीन लिया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जादूगर ने पुलिस को तहरीर दी है। 

मामला ठाकुरद्वारा के गांव फरीदनगर का है। बताते हैं कि यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के रहने वाले जादूगर फन्ने खां को शो करने के लिए बुलाया था। फन्ने खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह जादू का खेल दिखाता है। फरीदनगर गांव में रहने वाले नाजिम ने उसे बुक किया था। वह फरीदनगर पहुंचा तो नाजिम उसे अपने घर ले गया। उसके घर पर दो युवक और भी थे। परिवार के लोगों के सामने जादूगर ने कई खेल दिखाए। कागज के टुकड़ों से फूल बनाने का जादू भी दिखाया। इस पर आरोपित उससे नोट बनाने और उनकी बारिश कराने की मांग करने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उससे गालीगलौज करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर पीटने लगे। आरोपितों ने उसका बैग भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto