एक किशोर समेत चार बदमाश गिरफ्तार, संभल के चंदौसी समेत बदायूं के कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
सबकी बात न्यूज
संभल। महिलाओं के कानों से कुंडल झपटने और लोगों से नगदी माल छीनकर भाग जाने वाले अंतरजनपदीय छिनैती गिरोह के चार बदमाशों को संभल पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में एक बदायूं, एक मुरादाबाद और एक संभल जिले का है। इसके अलावा इनमें एक किशोर भी शामिल है।
संभल के हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शक के आधार पर चार लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने दो अक्टूबर को हजरतनगर गढ़ी निवासी विरमावती के कानों से कुंडल झपटकर भागना स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने अन्य वारदतें भी स्वीकार कीं। पुलिस ने उनके पास से सोने- चांदी के कई कुंडल, 1400 रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर की दो बाइक भी मिलीं।
---------
इन्हें किया गया गिरफ्तार
- अभिषेक पाठक निवासी बेहटा फाटक, थाना इस्लामनगर, बदायूं
- ऋषभपाल निवासी सेवापुर पदारथपुर, थाना असमोली, हाल निवासी लाइनपार, मुरादाबाद
- नकुल निवासी बदायूं चुंगी, पावर हाउस की मड़ैया, चंदौसी
- एक किशोर
---------
बदायूं समेत कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
संभल। पुलिस के अनुसार, अभिषेक पाठक के खिलाफ संभल के चंदौसी और बदायूं के हजरतनगर गढ़ी, उघैती, इस्लामनगर, फैजगंज बेहटा, जरीफनगर, बिसौली, वजीरगंज और सिविल लाइंस थाने में छिनैती व अन्य अपराधों के 19 मुकदमे दर्ज हैं। ऋषभपाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हजरतनगर गढ़ी में झपटमारी, चंदौसी में चोरी और बदायूं के उघैती थाने का मामला शामिल है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT