भाजपा के इस नेता ने बदायूं सीट से की दावेदारी तो कुछ हुआ ऐसा कि....

भाजपा के इस नेता ने बदायूं सीट से की दावेदारी तो कुछ हुआ ऐसा कि....

पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता उर्फ बिट्टन ने एक जनप्रतिनिधि पर लगाया उनका उत्पीड़न करने का आरोप

बिना नाम लिखे सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द, बोले- दुकान से सैंपल भरवाया, संगठन की बैठकों में भी किया अपमान

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र से विधायक के टिकट के लिए दावेदारी करने पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके लिए उनकी देशी घी की दुकान के सैंपल खाद्य विभाग से भरवा दिए गए। पूर्व नगर अध्यक्ष का आरोप है कि कभी जांच के नाम पर तो कभी संगठन की बैठक में अपमानित कर तो कभी झूठी शिकायतें करके उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा हैं। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर भी इस बात को साझा किया है। हालांकि पूर्व नगर अध्यक्ष ने खुलकर उस जनप्रतिनिधि का नाम नहीं लिखा है लेकिन राजनीति की समझ रखने वाले इसे बखूबी समझ रहे हैं। 

2027 के नजदीक आते ही विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है तो तमाम दावेदार भी सामने आ रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता उर्फ बिट्टन भी दावेदार के रूप में सामने आए हैं। उनका आरोप है कि जैसे हीउन्होंने टिकट की दावेदारी की तो एक जनप्रतिनिधि ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनकी दुकान पर न केवल सैंपलिंग कराई गई बल्कि संगठन की बैठकों में अपमानित भी किया गया। मनोज गुप्ता ने कहा कि चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है। यह किसी की बपौती नहीं हैं, टिकट हर कोई मांग सकता है,बाकी फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका इतना उत्पीड़न तो गैर भाजपा की सरकारों में  नहीं हुआ। 

-----------

पढ़िये क्या लिखा है पूर्व नगर अध्यक्ष ने फेसबुक पर-

परम सम्मानित भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं एवं स्वजातीय समाज के सम्मानित जनों,

सादर वन्दे मातरम,

बड़े दुःख के साथ आप सभी को अवगत कराना पड़ रहा है कि जिस भाजपा सरकार को बनाने के लिए हम सभी ने दिन-रात मेहनत की, आज उसी सरकार में हमारे अपने ही कार्यकर्ता का शोषण हो रहा है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के नाम खुली अपील

विषय- नगर विधायक का टिकट मांगना अपराध नहीं - निवर्तमान नगर अध्यक्ष को अपने ही जनप्रतिनिधि द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर फूड टीम भेजकर सैंपल भरवा कर प्रताड़ित किए जाने के विरोध में

मान्यवर,

बड़े ही खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ता मैं मनोज गुप्ता  ने जब लोकतांत्रिक तरीके से नगर विधायक पद हेतु अपनी दावेदारी / टिकट की मांग रखी, तब से ही उन्हें अपने ही जनप्रतिनिधि श्री ---------- द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

कभी सैंपल / जांच के नाम पर, कभी संगठनात्मक बैठकों में अपमानित कर, कभी झूठी शिकायतों के द्वारा उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। क्या भाजपा में एक समर्पित कार्यकर्ता को टिकट मांगने का अधिकार भी नहीं है?

क्या यह न्याय है?

1.  एक तरफ पार्टी कहती है कि हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकता है, दूसरी तरफ टिकट मांगने पर अपने ही जनप्रतिनिधि द्वारा दमन किया जा रहा है।

2.  निवर्तमान नगर अध्यक्ष ने संगठन के लिए अपना सब कुछ दिया, आज उसी को किनारे लगाने का षड्यंत्र हो रहा है।

3.  यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, यह पूरे नगर के कार्यकर्ताओं और उस समाज का अपमान है जिसने हमेशा भाजपा को वोट दिया है।

हमारी मांग/अपील

1.  इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच प्रदेश नेतृत्व द्वारा कराई जाए।

2.  निवर्तमान नगर अध्यक्ष जी को प्रताड़ित करना बंद कराया जाए और उन्हें सुरक्षा व सम्मान दिया जाए।

3.  टिकट का निर्णय पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा, लेकिन टिकट मांगने पर इस तरह का बदला लेना बंद हो।

अतः समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के लोगों से अपील है कि इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर निवर्तमान नगर अध्यक्ष जी के समर्थन में आएं और इस अपील को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएं।

निवर्तमान नगर अध्यक्ष जी ने हमेशा पार्टी को सर्वाेपरि मानकर, हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने का कार्य किया है

अपने ही निवर्तमान नगर अध्यक्ष का विरोध करना, अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी का ही विरोध है।

’अतः आप सभी से विनम्र अपील है 

4.  समस्त समाज एकजुट होकर निवर्तमान नगर अध्यक्ष जी के साथ खड़ा है, इसका संदेश शीर्ष नेतृत्व तक जाना चाहिए।

हमें विश्वास है कि आप सभी कार्यकर्ता बंधु इस अपील पर गंभीरता से विचार करेंगे और पार्टी हित में एकजुटता का परिचय देंगे।

भाजपा परिवार की एकता जिंदाबाद! वैश्य समाज जिंदाबाद

आपका अपना

मनोज गुप्ता बिट्टन 

निवर्तमान नगर अध्यक्ष 

115 विधानसभा भाजपा बदायूं 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto