चकोलर-गरर्रुइया संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक महेश गुप्ता के प्रयास सफल

चकोलर-गरर्रुइया संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक महेश गुप्ता के प्रयास सफल

विधिवत शिलान्यास के साथ विकास कार्य की शुरुआत 

सबकी बात न्यूज 

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकोलर में गर्रुइया तक बनने वाले संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस कच्चे मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक महेश गुप्ता कई वर्षों से सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत थे। लगातार प्रयासों के बाद धनराशि स्वीकृत हुई और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात रविवार को शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। 

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, चकोलर से गर्रुइया मार्ग के निर्माण के लिए 1.05 किलोमीटर लंबाई तथा लगभग 86.11 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होनेकी उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, युवा और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेकपाल पटेल, अरविन्द रावत, नोरंग पाल राजपूत, प्रेम शंकर वर्मा, अनिल सिंह, अजय सक्सेना, निरंजन पाल, प्रधान राजेंद्र पाल, रूपेंद्र पटेल, जमशेद आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto