गौरामई में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर टूटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से घूम रहे कथित बिजली कर्मी

गौरामई में खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर टूटी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से घूम रहे कथित बिजली कर्मी

ग्रामीणों का आरोप- कर रहे अवैध वसूली

बदायूं। कादरचौक के गांव गौरामई में कुछ लोगों द्वारा खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग खुद को विभाग का कर्मचारी बताते हुए अवैध वसूली कर रहे हैं। ये लोग ग्रामीणों को डरा धमकाकर तथा चेकिंग के नाम पर पैसे वसूलते हैं तथा कुछ पूछने पर अभद्र व्यवहार पर आमादा हो जाते हैं। आरोप है कि इनमें से अधिकांश की बाइक की नंबर प्लेट भी आधी अधूरी है तथा पूछने पर सीनाजोरी पर उतर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इनमें कुछ लोगों के नाम बिजली उपकेंद्र पर भी लिखे हैं, जिससे लगता है कि ये विभाग के ही हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

(देखें वीडियो)-


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto
  • user by Rahul

    इन लोगो में अति मचा रखा है हर गांव में

    quoto
  • user by Anonymous

    Very good

    quoto