रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल के पवन बने अध्यक्ष, नीरज चौधरी सचिव

रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल के पवन बने अध्यक्ष, नीरज चौधरी सचिव

क्लब के अधिष्ठापन समारोह में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्र्रम

सबकी बात न्यूज

चंदौसी (संभल)। रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन रामबाग स्थित वार्ष्णेय सेवा सदन के सभागार में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए गठित नई कार्यकारिणी एवं सभी बोर्ड मेंबर्स का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ रोटेरियंस और अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए क्लब के माध्यम से सामाजिक वजनकल्याणकारी कार्यों में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2027-28) काव्य सौरभ रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (2028-29) प्रतीश कुमार सिंह ने शिरकत की। समारोह के दौरान अतिथियों ने रोटरी क्लब की परंपराओं का निर्वहन करते हुए नई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों को उनकेपदों की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पवन कुमार वार्ष्णेय ने अध्यक्ष, नीरज चौधरी ने सचिव तथा नितिन अग्रवाल ने नये कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। मुख्य अतिथि काव्य सौरभ रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि प्रतीश कुमार सिंह ने नवगठित टीम को कॉलर एवं चार्टर सौंपकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा परोपकार है। उन्होंने क्लब सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के पिछड़े, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की मदद के लिए क्लब को सदैव तत्पर रहना चाहिए और नए सेवा प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहिए। 

---------

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

चंदौसी। समारोह को और अधिक खास बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। न्यू सत्यम एकेडमी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुतकी। बच्चों की शानदार प्रतिभा और अभिनय ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

------

ये रहे मौजूद

चंदौसी। समारोह में विजय कुमार, अश्वनी सक्सेना, अनुराग मित्तल, आशीष गुप्ता, विमल गुप्ता, पुनीत चौधरी, राहुल बिंदल, राजीव कृष्णा, संजय रुस्तगी, सुबोध गुप्ता, संगीता भार्गव, रीना चौधरी, प्रतिभा चौधरी, सुधा चौधरी, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto