शहर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा, पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शहर में निकली वाल्मीकि शोभायात्रा, पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वाल्मीकि समाज ने पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से किया स्वागत

नगर पालिका ने शोभायात्रा मार्ग पर बिछवाई मैटिंग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर  शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। आरिफपुर नवादा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री और अध्यक्ष का पगड़ी पहनाकर तथा फूलमालाओं से स्वागत किया। शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियां और डीजे लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर मैटिंग बिछाने की व्यवस्था की गई। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी को जयंती की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी लोगों को उनके जीवन से सीख लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। 

इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा ने नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा से दीपावली के अवसर पर सफाई कर्मचारियों को बोनस देने का आग्रह किया, जिसे पालिकाध्यक्ष ने सहर्ष स्वीकार किया। फात्मा रजा ने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा उनका साथ दिया है। कार्यक्रम में सभासद अनवर खां, नवेद, गिरीश शुक्ला, सुरजीत, मोतशाम सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, लालू, छोटू, बब्लू, बाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष राजू लाल, मंत्री अरुण, कोषाअध्यक्ष विपिन प्रताप, अनिल विराट, नवीन विद्यार्थी, रमेश डी लाल, कुक्कू, लखन रोहिल, अतुल लंकेश, आकाश राज, राजकुमार, उमेश पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ड्रामेबाज विधायक

    quoto
  • user by Anonymous

    बकचोदी

    quoto
  • user by अनिल गुप्ता

    हरि बोल महाराज की जय

    quoto