एक करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत, जर्जर सड़कों की बदलेगी सूरत
सदर विधायक महेश गुप्ता का प्रयास-
बदायूं। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों की जर्जर स्थिति से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य के लिए एक करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
लंबे समय से क्षतिग्रस्त इन सड़कों के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने इन मार्गों के मरम्मत कार्य के लिए प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप इन सड़कों को विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हुई है। सदर विधायक महेश गुप्ता का कहना है कि जनता की सुविधाओं के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी ऐसे काम कराए जाते रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके लिए सर्वोपरि है।
-----
इन सड़कों पर होगा काम-
बदायूं। इन सड़कों में पुठी सराय मोहम्मदी से बहारपुरा संपर्क मार्ग, आजमगंज मुढ़िया मार्ग से दराबनगर मार्ग, पुठी सराय मोहम्मदी मार्ग, बिछुरइया मार्ग से शेरगंज घटबेहटी मंदिर मार्ग, ढकिया संपर्क मार्ग, घटपुरी रेलवे स्टेशन से पलिया झंडा होते हुए ओझा संपर्क मार्ग, बनगढ़ से अहरुईया मार्ग समेत कई सड़कें शामिल हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1005
-
बदायूं समाचार
660
-
गतिविधियां
605
-
जिला
248
Recent Comment
-
by Anonymous
ड्रामेबाज विधायक
-
by Anonymous
बकचोदी
-
by अनिल गुप्ता
हरि बोल महाराज की जय
SAB KI BAAT