चंदौसी में बेटी के साथ दुकान से साड़ी चुराई, पुलिस तक पहुंचा मामला तो बोली- 'धोखे से चली गई'
चंदौसी स्थित नवीन वस्त्र भंडार का मामला
चंदौसी (संभल)। साड़ियों की दुकान पर खरीदारी को आई एक महिला ने अपनी बेटियों की मदद से दुकान से एक साड़ी पार कर ली। दुकानदार को उस वक्त तो इसका पता नहीं चला लेकिन शाम को स्टाक मिलान के दौरान चोरी पकड़ गई। सीसीटीवी के आधार पर महिला की पहचान करके कोतवाली में तहरीर दी गई तो पुलिस ने महिला को कोतवाली बुला लिया।
मामला शनिवार का है। एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ नवीन वस्त्र भंडार पहुंची थी। यहां महिला ने कई साड़ी देखीं। इसी दौरान उसने अपनी बेटी की मदद से एक साड़ी चुरा ली। साड़ी की कीमत करीब तीन हजार रुपये थी। इसके बाद महिला वहां से चली गई। शाम को दुकानदार ने स्टाक का मिलान किया तो एक साड़ी कम मिली। सीसीटीवी देखा गया तो महिला साड़ी चुराते हुए दिख गई। दुकानदार ने महिला की पहचान कराकर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने उसे बुला लिया। यहां महिला बोली कि साड़ी धोखे से उसके साथ चली गई थी लेकिन वह उसे वापस करने क्यों नहीं आई, इस पर उसने कहा कि उसे ध्यान नहीं रहा। इसके बाद माफी मांगने के बाद बगैर किसी कार्रवाई के उसे जाने दिया गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1005
-
बदायूं समाचार
660
-
गतिविधियां
605
-
जिला
248
Recent Comment
-
by Anonymous
ड्रामेबाज विधायक
-
by Anonymous
बकचोदी
-
by अनिल गुप्ता
हरि बोल महाराज की जय
SAB KI BAAT