विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

रोटरी क्लब पूर्वांचल समेत कई शाखाओं ने किया प्रतिभाग, लोगों को किया बीमारी के प्रति जागरूक

सबकी बात न्यूज

चंदौसी (संभल)। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य के नेतृत्व में चंदौसी में पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

इस अभियान में रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य के साथ रोटरी क्लब पूर्वांचल, रोटरी क्लब चंदौसी, चंदौसी सिटी स्टार, चंदौसी रॉयल्स, चंदौसी भारत, चंदौसी अमन , चंदौसी फ्रेंड्स तथा रोटरी क्लब बहजोई के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि पोलियो का पूर्ण उन्मूलन जनजागरूकता, नियमित टीकाकरण और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक दिलाना अभिभावकों और समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। रोटरी इंटरनेशनल लंबे समय से पोलियो उन्मूलन के लिए विश्वव्यापी स्तर पर प्रयासरत है।


इस अवसर पर रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य के अध्यक्ष मंगेश वार्ष्णेय ने कहा कि पोलियो मुक्त विश्व का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। रोटरी क्लब चंदौसी लक्ष्य भविष्य में भी जनहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

रैली के सफल आयोजन में नीरज चौधरी, सुधा चौधरी, संगीता भार्गव, अश्वनी सक्सेना, संजय गुप्ता, पवन वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, संजय रुस्तगी, अनुराग मित्तल, अंकित जैन, डॉ. एसके अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, डॉ. अमोल कंचन, गौरव अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, संजीव त्यागी आदि का सहयोग रहा। संचालन सौरभ वार्ष्णेय तथा अंकित वार्ष्णेय ने  संयुक्त रूप से किया। ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रेन्स एकेडमी के स्टाफ ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये कुर्सी चीज ही ऐसी है

    quoto
  • user by Anonymous

    दलबदलू

    quoto
  • user by Anonymous

    Exilent

    quoto