मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘ताइक्वांडो क्लस्टर’ प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘ताइक्वांडो क्लस्टर’ प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

सीबीएसई द्वारा सहारनपुर में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। सर्वाेदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, देवबंद (सहारनपुर) में सीबीएसई द्वारा आयोजित ‘ताइक्वांडो क्लस्टर’ प्रतियोगिता में विद्यालय के जयवर्धन ने 12 में से नौ एवं रोहित राजपूत ने 11 में से आठ फाइट जीतकर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 विद्यालयों के खिलाड़ियो ने भाग लिया था, जहां मदर एथीना के विद्यार्थियों ने अपने कठिन परिश्रम, सही रणनीति और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के खेल कौशल और जज्बे की सभी ने सराहना की। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कभी न हार मानने वाले जज्बे का परिणाम है। ताइक्वांडो न केवल एक खेल है, बल्कि यह आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का उत्तम माध्यम है। विद्यालय प्रबंधन सदैव अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए हर संभव संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto