एचपी इंटरनेशनल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

एचपी इंटरनेशनल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, मटकी फोड़, भजन, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन, आदर्शों और कर्मयोग के संदेश को जीवंत किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर शिवम पटेल, डायरेक्टर डॉ. सेजल पटेल, प्रधानाचार्य सुनील साहनी, उप प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता, हेड मिस्ट्रेस निशा सिंघल आदि ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

-----

देखिये कार्यक्रम एक नजर में--






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto