'अगर तेरी बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा'...युवती के परिवार वालों ने तय की शादी तो प्रेमी ने दे डाली धमकी

'अगर तेरी बरात आई तो लाशें बिछा दूंगा'...युवती के परिवार वालों ने तय की शादी तो प्रेमी ने दे डाली धमकी

बदायूं। शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक ने कहीं और शादी कर ली। जब युवती की शादी उसके परिवार वालों ने तय कर दी तो युवक ने उसे बरात आने पर लाशें बिछाने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। 

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली युवती के मुताबिक आरिश नाम का एक युवक उसके भाई का दोस्त था। घर आने जाने के कारण आरिश ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उस समय वह नाबालिग थी। पीड़िता के अनुसार, करीब एक साल पहले आरिश ने कहीं और शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने उसका रिश्ता भी कहीं कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब आरिश को यह बात पता चली तो उसने उसे बरात आने पर लाशें बिछा देने की धमकी दी। केवल यही नहीं, यह भी कहा कि उसकी अश्लील वीडियो उसके पास हैं, वह उन्हें भी सार्वजनिक कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसने नवादा चौकी पर इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

(फोटो सौजन्य- एआई)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Kirti Singh

    Ye bijli vibhag wale asli chor hain

    quoto
  • user by Rizwan

    in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai

    quoto
  • user by Ramesh Sisodiya

    ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते

    quoto