नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता से जोड़ने का कार्य करते हैं धार्मिक आयोजनः हरीश शाक्य

नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता से जोड़ने का कार्य करते हैं धार्मिक आयोजनः हरीश शाक्य

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे पालकी शोभायात्रा का आयोजन 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरासौल-जसा एवं सिमर्रा भोजपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भव्य पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शोभायात्रा का ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय जनमानस में आपसी भाईचारा, प्रेम और बेहतर तालमेल स्थापित होता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    अबकी बार न मिलेगा टिकट, जोर लगा लो

    quoto
  • user by Anonymous

    Hari bol

    quoto
  • user by वली मोहम्मद

    आबिद रजा साहब जिंदाबाद

    quoto