बाहर से ताला, अंद कमरे में रखीं थी शराब की बोतलें...खोला, तो देखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश

बाहर से ताला, अंद कमरे में रखीं थी शराब की बोतलें...खोला, तो देखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश

दो दिन से बंद कमरे में सड़ रही थी लाश, कमरा खोला तो बदबू से हुआ बुरा हाल

सबकी बात न्यूज

संभल। कमरे के बाहर ताला लगा था। खोला तो अंदर का नजारा डराने वाला था। अंदर शराब की बोतले रखीं थीं और वहीं पड़ी थी एक युवक की लाश। लाश से उठती बदबू किसी का भी दिमाग हिलाने को काफी थी। युवक की हत्या हुई या किसी कोई अन्य वजह उसकी मौत का कारण बनी, फिलहाल इस पर संशय बना हुआ है। 

मामला जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां का है। यहां की मास्टर कॉलोनी में दीपक नाम का युवक रहता था। बताते हैं कि वह डांसर था और कार्यक्रमों में डांस करने जाता था। पुलिस के अनुसार, दीपक की भाभी विमलेश ने बताया कि वह मंगलवार को अपने बेटे के साथ चचेरे भाई की शादी में अपने मायके गई हुई थी। उसका मायका अलीगढ. के कासिमपुर में है। बृहस्पतिवार को जब वह लौटी तो कमरे

के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। उसके पास एक चाबी थी, जिससे ताला खोलकर वह अंदर गई तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर बिस्तर पर दीपक का शव पड़ा था और पूरे कमरे में बदबू फैली थी। विमलेश ने शोर मचाया तो पड़ोसी वहां आ गए। पुलिस भी मौके पर आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

-----

मौत का रहस्य गहराया, हर बिंदु पर पुलिस कर रही जांच

संभल। बताया जा रहा है कि दीपक के साथ काम करने वाला युवक अनीस मंगलवार शाम दीपक के घर गया था। उस समय दीपक और गांव इरशाकपुर निवासी उसका दोस्त पंचम शराब पी रहे थे। अनीस के मुताबिक, उसी रात करीब सवा-डेढ़ बजे पंचम ने दीपक के फोन से उसे काल किया और कहा कि दीपक की तबीयत खराब है। इसके बाद क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कमरे का ताला बाहर से कैसे लगा और किसने लगाया। 

(फोटो सौजन्य- एआई)


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto