निष्कर्ष प्रताप सिंह बने भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी, संगठन में लंबे समय से निभा रहे सक्रिय भूमिका

निष्कर्ष प्रताप सिंह बने भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी, संगठन में लंबे समय से निभा रहे सक्रिय भूमिका

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी में निष्कर्ष प्रताप सिंह को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। निष्कर्ष पेशे से अधिवक्ता भी हैं। 


निष्कर्ष प्रताप सिंह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने संगठनात्मक सफर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद युवा मोर्चा में नगर मंत्री का दायित्व निभाया और युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण एवं कार्य अनुभव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें जिला कार्यकारिणी में जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को उनके संगठनात्मक योगदान एवं निरंतर सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, ब्रजक्षेत्र मंत्री महेश राठौर, जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील राठौर, जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर, राहुल राठौर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने निष्कर्ष प्रताप सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto