कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय  के तत्वावधान में  वैभव लॉन में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) एवं भारतीय समाज के विभिन्न आयामों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “Artificial Intelligence and Society in India”  का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शरदधर शर्मा, महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गार्गी बुलबुल, प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा के कुशल निर्देशन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र विभाग डॉ. इति अधिकारी के संयोजन में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक पक्षों पर शोधपरक चर्चा को प्रोत्साहित करना है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शरदधर शर्मा ने कहा कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय सामाजिक परिप्रेक्ष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, संभावनाओं, चुनौतियों एवं उसके व्यापक प्रभावों पर सार्थक अकादमिक विमर्श का मंच प्रदान करेगी। 

पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर गार्गी बुलबुल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का शिक्षा, नवाचार, शोध,उपयोग और चुनौतियों के बारे में बताया। प्रथम दिवस पर विभिन्न महाविद्यालय के शिक्षकों, शोध छात्र-छात्राओं ने अपने अपने शोध पत्र ऑनलाइन/ ऑफलाइन दोनों ही रूप से प्रस्तुत किये। रिसोर्स पर्सन के रूप में सेमिनार के प्रथम व द्वितीय सत्र में प्रोफेसर संजय तिवारी, प्रोफेसर शरद धर शर्मा, डॉ. अश्वनी कुमार, प्रोफेसर मनीष वर्मा, डॉ. बेनेट आदि उपस्थित रहे। 


प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर ज्ञान, शोध, नवाचार एवं विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने की दिशा की और अग्रसर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजिका समाज शास्त्र विभाग की डॉ. इति अधिकारी को बधाई दी। संगोष्ठी का संचालन अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अवनिशा वर्मा तथा राजकीय संघटक महाविद्यालय से डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    मिशन दातागंज

    quoto
  • user by Anup sharma

    Bahut khub

    quoto