वीनस शुगर मिल में जागरूकता की पहल, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को बताए नियम, रिफलेक्टर टेप लगवाए
SAB KI BAAT
Nov 21 2026
5800
एआरटीओ और सीओ ट्रैफिक ने कहा-छोटी सावधानियां रखकर टाल सकते हैं बड़ी दुर्घटनाओं को
सबकी बात न्यूज
चंदौसी (संभल)। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी और सीओ ट्रैफिक स्तुति सिंह ने मझावली स्थित वीनस शुगर परिसर में गन्ना डालने आए ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप और लाल कपडे लगाए। एआरटीओ ने बताया कि किस तरह छोटी छोटी सावधानियां बरतने पर हम बड़ी दुर्घटना को टाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि 
आने वाले समय में कोहरा बढ़ जाएगा जिससे दृष्यता कम होगी। इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाएगी। इससे बचने के लिए सभी गन्ना वाहनों पर टेप एवं लाल कपडा लगाना आवश्यक है। सीओ ने कहा कि रात के समय भी दृश्यता कम होने के कारण यह छोटी छोटी सावधानी बरतने से स्वयं और सामने आने वाले की सुरक्षा की जा सकती है। इस दौरान क्षेत्रीय गन्ना किसानों के अलावा वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना शाहिद खान, उप महाप्रबंधक भानू प्रताप सिंह, अजय प्रताप, महबूब अली, विनोद यादव, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1011
-
बदायूं समाचार
663
-
गतिविधियां
627
-
जिला
270
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
मिशन दातागंज
-
by Anup sharma
Bahut khub
SAB KI BAAT